फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural activity

भाजपा मंडल आनी ने मुरलीधर मंदिर बटाला में किया हवन पाठ

Wed, 05 Aug 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान रामचंद्र के मंदिर निर्माण की आधारशिला के सुअवसर पर जहां पूरे भारतवर्ष में खुशी की लहर है, वहीं आनी में भी जगह-जगह हवन यज्ञ, दीये, लड्डू और हलवा बांटकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

आनी के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भगवान मुरलीधर मंदिर बटाला में भाजपा मंडल आनी ने हवन यज्ञ कर भगवान रामचंद्र के मंदिर के जल्द निर्विघ्न निर्माण की प्रार्थना की और इस मौके पर लड्डू का प्रसाद पूरे गांव में बांटा गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने अपने संबोधन में तमाम लोगों को भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला के लिए बधाई दी और कहा कि भगवान रामचंद्र के मंदिर निर्माण को लेकर पांच सौ साल से भारतवर्ष के लोग प्रतीक्षा में थे, जिसका सपना आज साकार हुआ है।
विज्ञापन

आनी बाजार में लोगों ने हलवा बनाकर पूरे बाजार में बांटा। भाजयुमो आनी मंडल के अध्यक्ष हरीश शर्मा की अगुवाई में आनी के प्रसिद्ध मंदिर व्यास ऋषि कुंईर में भी धार्मिक अनुष्ठान कर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अनु ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुशाल चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन ठाकुर, खेम राज शर्मा, महामंत्री शेर सिंह, उपाध्यक्ष दयाल वर्मा, मंडल सचिव यशवर्धन शर्मा, प्रेस सचिव बीएएस ठाकुर, आईटी सेल संयोजक आशा ठाकुर, प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रचार-प्रसार अभियान युवा मोर्चा आनी के अध्यक्ष पिक्कू ठाकुर, जिला प्रभारी अनुज शर्मा, प्रदेश सचिव विदेश निगम, प्रियंका ठाकुर, शक्ति केंद्र अध्यक्ष राम कृष्ण शर्मा, आनी शक्ति केंद्र अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, बेली राम, प्रधान बीरबल ठाकुर, यशपाल, किशोरीलाल ठाकुर, वेद प्रकाश, टीका नंद शर्मा, मनसा राम शर्मा, रामानंद शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, रमेश ठाकुर वेद ठाकुर और लच्छीराम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed