फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural activity

उत्सव में दिखी किन्नौरी संस्कृति की छटा

Wed, 30 Oct 2019 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
किन्नौर महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालते कलाकार। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति का परिचायक किन्नौर महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। चार दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने किया। उन्होंने झंडा लहराकर और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर किन्नौर जिले की संस्कृति को दर्शाया। महोत्सव के शुभारंभ पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने किन्नौर जिले के देवी-देवताओं पर आधारित देव परंपराओं को लेकर अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं, विशाल नाटी डालकर जिले के लोगों ने किन्नौर की संस्कृति को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को रिकांगपिओ के रामलीला मैदान में राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ पर प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। इनके प्राचीन महत्व को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर मुख्यातिथि का किन्नौरी वाद्य यंत्रों से स्वागत किया गया। उन्होंने उद्यान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि, पशु पालन, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डाक विभाग सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

सूरत नेगी ने कहा कि इस तरह के महोत्सव के आयोजनों से जहां स्थानीय लोगों को अपना उत्पाद बेचने का अवसर मिलता है, वहीं बाहरी व्यापारियों के उत्पाद को खरीदने का भी मौका मिलता है। लोगों को देश और प्रदेश की संस्कृति को भी देखने का अवसर प्राप्त होता है। नेगी ने कहा कि दो साल के भीतर रिकांगपिओ मुख्यालय को टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। रिकांगपिओ को मॉडल शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व किन्नौर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने मुख्यातिथि को किन्नौरी टोपी और स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने लोगों से चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर की संस्कृति, परंपरा और वेशभूषा की अलग पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी किन्नौर एसआर राणा, एडीएम पूह अश्वनी कुमार, सचिव मेला कमेटी एवं सहायक आयुक्त-उपायुक्त हर्ष अमनेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार शर्मा और उपमंडलाधिकारी निचार मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed