{"_id":"65574fe6e43dcd31260b8020","slug":"cultural-activity-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-8258-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लक्ष्मी नारायण मंदिर काशापाट में आज होगा शिखा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लक्ष्मी नारायण मंदिर काशापाट में आज होगा शिखा पूजन
विज्ञापन
मझगांव देवता साहिब और माता मनसा ने की शिरकत
कल देव विदाई के साथ संपन्न होगा धार्मिक अनुष्ठानसंवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। लक्ष्मी नारायण मंदिर काशापाट में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन लक्ष्मी नारायण मझगांव देवता साहिब और माता मनसा मुनिश ने शिरकत की। देवी-देवताओं के साथ हजारों देवलु झूमते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शनिवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिखा पूजन होगा।
शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे मंदिर में शिखा पूजन कार्यक्रम शुरू होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में करीब सात से आठ हजार श्रद्धालु भाग लेंगे और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रविवार को देवता साहिब और माता मनसा की विदाई करीब एक बजे होगी और धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन होगा। मंदिर कमेटी के काशापाट अध्यक्ष ने कहा कि रविवार को देव विदाई के साथ विधिवत रूप से धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।