फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crowds gathered in Khundidhar to get cylinders, waiting after the slip increased the problem.

Rampur Bushahar News: सिलिंडर लेने के लिए खुंडीधार में लोगों की भीड़, पर्ची के बाद इंतजार ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 13 May 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Khundidhar to get cylinders, waiting after the slip increased the problem.
सोलन के खुंडीधार में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
खुंडीधार और शामती-बाईपास में लोगों को एक ही दिन में दो-तीन बार लगाने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

लोगों और गैस एजेंसी कर्मचारियों के बीच हो रही बहस
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। खुंडीधार के गैस गोदामों में सिलिंडर लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों की भीड़ में अब भी कमी नहीं आई है। वहीं अब शामती-बाईपास में सिलिंडर लेने के लिए भी पहले लोगों को खुंडीधार आकर ही पर्ची लेनी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को सिलिंडर लेने के लिए एक ही दिन में दो से तीन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

मंगलवार को भी खुंडीधार के गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोग सुबह 9:00 बजे ही गोदाम पहुंच कर गैस सिलिंडर का गाड़ी के आने का इंतजार करने लगे। वहीं कर्मचारियों से शामती-बाईपास मार्ग पर सिलिंडर मिलने की बात की गई, तो उन्होंने कहा कि भीड़ को देखने के बाद ही यह बताया जाएगा कि सिलिंडर कहां मिलेगा। सिलिंडर का वाहन 10:00 बजे भी न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोग कर्मचारियों से बहस भी करने लगे। गोदाम में गाड़ी 10:30 बजे के बाद पहुंची, जिसके बाद ही लोगों को पर्ची बांटने का काम शुरू हुआ। पर्ची मिलते ही लोग सीधे सिलिंडर की गाड़ी के पास जाने लगे। भीड़ से परेशान कुछ लोगों ने शामती-बाईपास जाकर ही सिलिंडर लेने की मांग की, लेकिन कर्मचारियों ने मना कर दिया। गोदाम में लगभग 50 से 60 लोग पहुंच गए। लोगों ने पर्ची लेने के लिए कर्मचारी को घेर लिया, जिससे पर्ची लेने के लिए भी लोग परेशान होते रहे। लोगों को एक कतार में खड़े रहने के लिए कहा गया, लेकिन सभी बिना कतार के ही सिलिंडर लेने के लिए आगे जाते रहे। ऐसे में सिलिंडर लेने के लिए लोगों की कर्मचारियों के साथ बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन




सिलिंडर देने की जगह में बदलाव जरूरी

समीर ठाकुर ने बताया कि सिलिंडर लेने के जगह में बदलाव किया है, उसके बावजूद सिलिंडर यहीं दिए जा रहे है। ऐसे में लोगों को यहीं पर सिलिंडर लेने पड़ रहे हैं। इससे लोगों को समय पर सिलिंडर भी नहीं मिल पा रहा है। गैस सिलिंडर वितरण करने की जगह में बदलाव जरूरी है। इससे लोगों को सिलिंडर के लिए जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




काम पर जाने वाले लोग परेशान

कामेश्वर वर्मा ने बताया कि लोगों को काम से छुट्टियां बहुत मुश्किल से मिलती है। वहीं आधा दिन एजेंसी में पर्ची लेने के लिए लग जाता है, वहीं सिलिंडर लेने के लिए भी लगभग दोपहर 11:30 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।

कोट

जल्द सुविधा देने का किया जा रहा प्रयास

गैस गोदामों से सिलिंडर लेने वाले लोगों को सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अब बाईपास मार्ग पर भी कुछ लोगों को सिलिंडर दिए जाएंगे। इससे खुंडीधार की भीड़ कम होगी। कर्मचारियों को भी एक वाहन शामती-बाईपास मार्ग पर भेजने के लिए कहा जाएगा। इससे लोगों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।


- विपुल गोयल, प्रबंधक, विपुल गैस एजेंसी, सोलन

सोलन के खुंडीधार में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद

सोलन के खुंडीधार में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद

सोलन के खुंडीधार में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद

सोलन के खुंडीधार में गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed