{"_id":"6accc6323b82ef2d600d86cc","slug":"crowd-of-devotees-throng-hatkoti-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-172236-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों ने टेका माथा
विज्ञापन
हॉटकोटी मंदिर के बाहर शाम के समयआरती के इंतजार में खड़े श्रद्धालु
हाटकोटी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगीं दुकानें, कारोबार चल रहा मंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटकोटी ( रोहडू)।
शरद नवरात्र के दूसरे दिन प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि, नवरात्र के पहले दिन के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या कम देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मंदिर में भीड़ बढ़ती गई। हाटकोटी स्थित दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। शरद नवरात्र के दौरान यहां हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। नवरात्र में मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहता है। श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। नवरात्र पर हाटकोटी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। इन दुकानों में प्रसाद, पूजा सामग्री, खिलौने, घरेलू सामान और खानपान सहित अन्य वस्तुएं उपलब्ध हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ कारोबार में भी तेजी आएगी। हालांकि, नवरात्र के शुरुआती दिनों में दुकानदारों का कारोबार अभी मंदा चल रहा है। दुकानदारों को आगामी दिनों में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे पुलिस होमगार्ड, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स
नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स सेवाएं दे रहे हैं। ये जवान और स्वयंसेवक मंदिर मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात सुचारु रखने और लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नवरात्र के आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा। श्रद्धालुओं के बढ़ते आगमन के साथ दुकानदारों को भी कारोबार में तेजी आने की आस है।