फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crowd gathered to see Bhagwati Mata in Thirshu fair

Rampur Bushahar News: ठिरशू मेले में भगवती माता के दर्शन को उमड़ी भीड़

Wed, 30 Apr 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to see Bhagwati Mata in Thirshu fair
नित्थर के चेबड़ी का 18 बैसाख ठिरशु में मौजूद महिलांए और अन्य। संवाद
स्वांग नृत्य और पारंपरिक नाटी ने जमाया खूब रंग
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के चेबड़ी गांव में 18 वैशाख का ठिरशू मेला बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। मेले में दुराह, लोट, पलेही, कुठेड़, निथर और देहरा पंचायतों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। ठिरशू मेले में भगवती माता के दर्शन के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। यह मेला माता भुवनेश्वरी के सानिध्य और उनके भव्य प्रांगण में सजाया गया। दुर्गा माता शानी अपने देवलू के साथ में मेले में पहुंचीं। चेबड़ी गांव के महिला-पुरुषों ने माता का स्वागत दीप, धूप और नैवेद्य से किया। इस मेले का मुख्य आकर्षण स्वांग नृत्य और पारंपरिक नाटी रहा। देवता साहिब की रथ यात्रा पुराने मंदिर से प्रांगण तक निकाली गई। मंंदिर के कारदार होशियार चंद शर्मा, मंदिर कमेटी के उपप्रधान चंद्र पॉल शर्मा, शिक्षक बैनर्जी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा और संतोष शर्मा ने कहा कि यह मेला सदियों से इसी तरह से मनाया जा रहा है। मेले देव नृत्य और भव्य नाटी का आयोजन किया गया। इसमें नित्थर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ नाटी डाली। देव नृत्य भी मेले का मुख्य आकर्षण रहा। संवाद

नित्थर के चेबड़ी का 18 बैसाख ठिरशु में मौजूद महिलांए और अन्य। संवाद

नित्थर के चेबड़ी का 18 बैसाख ठिरशु में मौजूद महिलांए और अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed