फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी में नेपाली सफ ाई कर्मचारी पर पत्थर से जानलेवा हमला

आनी में नेपाली सफ ाई कर्मचारी पर पत्थर से जानलेवा हमला

Sat, 13 Oct 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
आनी में सफाई कर्मचारी पर पत्थर से हमला
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस से उठाई शरारती तत्वों पर नकेल कसने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
आनी(कुल्लू)। आनी नए बस अड्डे के पास दिनदिहाड़े एक नेपाली ने दूसरे नेपाली मूल के बुजुर्ग व्यक्ति को पत्थर से हमला कर बुरी तरह घायल करने का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार शुक्रवार देर शाम को आनी के नए बस अड्डे के पास शराब के नशे में धुत्त एक नेपाली युवक की आनी कस्बे में कुछ समय से तैनात सफाई कर्मचारी नेपाली मूल के 65 वर्षीय धन सिंह गौतम के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई । इस पर युवक ने बुजुर्ग नेपाली को ईंट पत्थर से मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में बुजुर्ग नेपाली को आनी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उसे रामपुर रेफर किया गया है। घायल बहादुर आनी के पुराना बस अड्डे में सफाई का काम करता है। पुलिस ने आरोपी नेपाली को लोगों की मदद से धर दबोचा। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में शरारती तत्वों पर जल्द नकेल कसी जाए। उधर, एसएचओ आनी भाग सिंह ने बताया कि हमलावर युवक को धारा 107-151 के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि आनी बाजार में शरारती तत्वों पर जल्द नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed