{"_id":"5ba66b83867a557e9f67cf2b","slug":"51537633155-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ृसिलेंडर फटने से झूलसा व्यक्ति, सांगला अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ृसिलेंडर फटने से झूलसा व्यक्ति, सांगला अस्पताल पहुंचाया
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलिंडर फटने से झुलसा व्यक्ति
सांगला घाटी का मामला, दो मंजिल मकान भी आया चपेट में
सिलिंडर फटने से दो कमरों और रसोईघर को पहुंचा नुकसान
सात लाख के नुकसान का आकलन, फौरी राहत राशि जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की सांगला वैली स्थित सत्संग भवन के नजदीक दो मंजिला मकान में शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे रसोई गैस सिलिंडर फटने के कारण एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। इस घटनाक्रम में मकान के दो कमरे और रसोईघर भी चपेट में आ गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी सांगला लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना में करीब सात लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सांगला निवासी कृष्ण राम नेगी (50) हर रोज की तरह सुबह उठकर चाय बनाने के लिए रसोई घर पहुंचा। जैसे ही उसने बिजली का स्विच ऑन किया तो एकदम धमाका हो गया। रसोईघर में रखे गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा था, जिसके चलते बिजली का स्विच ऑन करते ही वहां धमाका हो गया। कृष्ण राम गैस सिलिंडर के धमाके की चपेट में आ गया और इस घटना में उसका चेहरा, गर्दन और बाल जल गए हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। धमाके की आवाज सुनते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल कृष्ण राम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगला पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सांगला ईश्वर सिंह पुलिस के दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार की फौरी राहत जारी की गई है।
एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा घटना की पुष्टि की है। वहीं एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है। मौके पर गई राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है।