फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   युवती को लगा छर्रा, गंभीर घायल

युवती को लगा छर्रा, गंभीर घायल

Sat, 26 May 2018 09:53 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
युवती को लगा छर्रा, गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)।
दरकोटी पंचायत के तहत सलयाना गांव में एक युवती बंदूक का छर्रा लगने से गंभीर घायल हो गई है। युवती को घायल अवस्था में कोटखाई अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलयाना गांव निवासी सरीना (20) पुत्री मोहम्मद हनीप कोटखाई में सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण ले रही है। वह शनिवार शाम को करीब 6.30 बजे अपने भाई के साथ सलयाना गांव अपने घर जा रही थी। इसी बीच घर पहुंचने से पहले कुछ दूरी पर उसे बंदूक से निकला एक छर्रा कंधे में लग गया। कंधे में छर्रा लगने से वह घायल हो गई। उसके भाई ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने सरीना को घायल अवस्था में कोटखाई अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बंदूक चलाने वाले का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी परमजीत सेन ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। युवती को कंधे में छर्रा लगा है। युवती को उपचार के लिए कोटखाई से आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed