फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   देवदार के पेड़ से लटक कर दी जान, मौके पर छोड़ा सुसाईड नोट

देवदार के पेड़ से लटक कर दी जान, मौके पर छोड़ा सुसाईड नोट

Sat, 22 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सेब व्यापारी ने देवदार के पेड़ से लगाया फंदा
विज्ञापन

रोघी के कुछ बागवानों के साथ चल रहा था लेनदेन का विवाद
मामले में संलिप्त दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी
ग्रामीणों ने किया एसपी कार्यालय का घेराव, जल्द कार्रवाई मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। रोघी गांव में शुक्रवार रात एक सेब व्यापारी ने देवदार के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने मरने से पूर्व एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने रोघी गांव के बागवानों के साथ सही लेनदेन नहीं होने का जिक्र किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद रूनंग गांव के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया और उन्होंने दोषी बागवानों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूनंग गांव के बुद्धि राम ने रोघी गांव के कुछ बागवानों से सेब की फसल खरीदने को लेकर पैसा दिया था, लेकिन बाद में बागवानों ने अपना सेब बेचने से मना कर दिया और बुद्धि राम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर बुद्धि राम ने देवदार के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात का जिक्र बुद्धि राम ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में भी किया है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यापारी की पहचान बुद्धि राम, गांव रूनंग, तहसील निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। यह व्यापारी रोघी गांव में सेब का कारोबार कर रहा था। इस व्यापारी का गांव के कुछ बागवानों के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर नारायण सिंह, थाना प्रभारी रिकांगपिओ इंद्र सिंह पुलिस की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद रूनंग गांव के लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया और चेताया कि जब तक दोषी बागवानों की पुलिस गिरफ्तारी नहीं करती, तब तक मृतक के शव को अस्पताल से नहीं उठाया जाएगा। रूनंग के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुछ बागवानों के बैंक खाते खंगाले जाएंगे कि वास्तव में किसके खाते में कितनी राशि भेजी गई। छानबीन के बाद यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed