फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   माफिया के निशाने पर चौपाल के जंगल

माफिया के निशाने पर चौपाल के जंगल

Sun, 11 Feb 2018 09:12 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
माफिया के निशाने पर चौपाल के जंगल
चौपाल। वन माफिया के निशाने पर चौपाल के जंगल हैं। सरांह रेंज में बीते तीन सप्ताह के भीतर पहले करोड़ों रुपये का सिडार वुड ऑयल पकड़ा गया। इसके बाद देवदार की 165 कड़ियां पकड़ी गई। इस लकड़ी की कीमत लाखों में है। इन मामलों से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

सरांह रेज की कुहल बीट में धवास के पास शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर से 165 से अधिक देवदार की कड़ियां बरामद की। हालांकि उस व्यक्ति को वर्ष 2014 में टीडी की मंजूर इमारती लकड़ी मिलने का भी विभाग दावा कर रहा। साथ ही वन विभाग के टीम बरामद देवदार की कड़ियों को ताजा काटी हुई बता रही है। जिस कुहल बीट से लकड़ी बरामद हुई है, वहां से करीब दो किलोमीटर की दूरी वन विभाग की क्यारी बीट में वन विभाग की टीम ने सिडार वुड ऑयल की भट्ठी पकड़ी थी। भट्ठी गांव के संपर्क मार्ग से मात्र 20 मीटर ऊपर कई सालों से बनी हुई थी। देवदार की 165 कड़ियों को जंगल में पेड़ काट कर तैयार किया गया होगा। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर दूर गांव तक पहुंचाने के लिए वाहन या मजदूरों की व्यवस्था भी हुई होगी। इसके लिए काफी समय लगा होगा। सवाल उठ रहा है कि विभाग के कर्मचारियों को आखिर तक भनक क्यों नहीं लगी। जब लकड़ी घर पर पहुंची फिर वन विभाग की स्पेशल टीम छापामारी कर रही। पुलिस में अब मामला दर्ज हो गया पर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। इससे साफ हो रहा कि पूर्व में रहे किसी वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी के इशारे पर काला कारोबार चल रहा होगा।
विज्ञापन


लकड़ी में टीडी हैमर नहीं : एमएस
डीएफओ एमएस चंदेल का कहना है कि धबास के पास एक व्यक्ति के घर से पकड़ी गई लकड़ी में टीडी हैमर नहीं है। लकड़ी टीडी से अधिक है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी संतोष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस सबूत के आधार पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed