फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सट्टूू खड्ड में मिला शिक्षिका का शव

सट्टूू खड्ड में मिला शिक्षिका का शव

Sat, 09 Jun 2018 07:22 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
सट्टूू खड्ड में मिला शिक्षिका का शव
पानी में मिला शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। दरकाली पंचायत में बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता जेबीटी शिक्षिका का शव गांव के साथ लगती सट्टू खड्ड में पानी में मिला है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दरकाली गांव की मोहिनी पत्नी रूप सिंह बीते आठ दिनों से लापता थी। पंचायत के ग्रामीणों ने इस महिला को ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर रखा था। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। ग्रामीण अलग-अलग टोलियां बना कर शनिवार को भी अलग-अलग दिशाओं में महिला को ढूंढने निकले। एक टोली को गांव के साथ लगती खड्ड में महिला का शव पड़ा दिखा। इसके बाद इस टोली ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को इस बारे में सूचित किया। ग्रामीणों ने जब गौर से देखा तो यह गायब महिला का शव था। इस बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क से दूर होने के बावजूद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की गहनता से छानबीन की और साक्ष्य को जुटाया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। खनेरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलु से छानबीन कर रही है। महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी मौत किसी अन्य कारण से हुई है, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed