{"_id":"5ae326cb4f1c1b64098b6b9e","slug":"31524836043-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल से टकराई बाइक, नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैल से टकराई बाइक, नवविवाहिता की मौत
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर से तीन किमी दूर चूहाबाग में वीरवार रात को एक बाइक सड़क पर खड़े बेल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवती की मौत और युवक घायल हो गया। नवविवाहिता की पहचान अंजलि (20) पुत्री दौलतराम निवासी डकोलढ़, युवक नवीन कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार डंसा निवासी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की टक्कर से बैल भी मर गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब नौ बजे के बाद बाइक पीबी.12.पी.2201 खनेरी से रामपुर की तरफ आ रही थी। जैसे ही बाइक एनएच खनेरी के पेट्रोल पंप से आगे निकली तो वह सड़क के बीच खड़े बैल से टकरा गई। हादसे में युवती के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया। युवक का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। उधर, थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।