फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जीप गिरी, एक की मौत, चार घायल

जीप गिरी, एक की मौत, चार घायल

Fri, 08 Dec 2017 07:11 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
जीप गिरी, एक की मौत, चार घायल
नेरवा। तहसील नेरवा के तहत मथरालडा के पास वीरवार देर शाम करीब पौने आठ बजे जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर मशरांह से मधाणा की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

मथरालडा के पास जीप सड़क से नीचे करीब 100 मीटर गिर गई। सूचना के बाद लोग राहत व बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे में रीतिक पुत्र राम लाल गांव कुटाह की मौके पर मौत हो गई। संदीप सिसोदिया निवासी गांव कुटागण तहसील नेरवा, दीक्षित निवासी गांव कुटाह, सुनील निवासी गांव लबरोग, चालक प्रशांक निवासी गांव कुटागण घायल हो गए। घायलों को देर रात पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नेरवा से चारों घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत व चार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed