फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पराला के समीप ऑल्टो कार गिरी दो की मौत, एक अन्य घायल

पराला के समीप ऑल्टो कार गिरी दो की मौत, एक अन्य घायल

Wed, 25 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ठियोग के पराला के पास दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

घायल व्यक्ति का आईजीएमसी में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की सैंज पंचायत के तहत पराला के पास एक आल्टो सड़क से 200 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 8 बजे के करीब दुर्घटना की जानकारी छैला पुलिस को फोन पर दी। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पराला गृह रक्षक विभाग की द्वितीय वाहिनी प्रशिक्षण स्थल के प्रभारी पद्म शर्मा और उनके 15 जवानों के साथ मिलकर घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य शुरू किया। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने गृह रक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को निकालने का काम शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद मृतकों को सड़क तक पहुंचाया गया। मृतकों में चियोग पंचायत के तलाई गांव के 51 वर्षीय मोहन दत्त पुत्र गंगा राम और कडराव गांव के 48 वर्षीय राजू पुत्र बाला नंद शामिल हैं। रमेश पुत्र माठु राम को इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर किया है।
विज्ञापन

ठियोग के डीएसपी रामलाल बंसल के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ठियोग के सिविल में पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। ऑल्टो कार नंबर एचपी 9सी 4807 सैंज से छैला की ओर जा रही थी लेकिन पराला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed