{"_id":"5ad350174f1c1b360b8b4a99","slug":"201523798039-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, युवक की मौत
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई।
कोटखाई बाजार से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर शिमला-छैला सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को मौके से बाहर निकालकर कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान क्यारवी पंचायत के छनोट गांव निवासी भोपिंद्र सिंह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपिंद्र सिंह शनिवार रात करीब एक बजे कार में अकेले कोटखाई से छैला की ओर निकला। करीब दो किलोमीटर बाद कोकू नाला पेट्रोल पंप से पहले कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद कोेटखाई थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार युवक की मौके पर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। कोटखाई के थाना प्रभारी परमजीत सैन ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही माना जा रहा है।