{"_id":"5a09a5764f1c1b9f678bb0c6","slug":"201510581622-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
noida car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)।
आनी खंड की बिश्लाधार पंचायत के क्वानु नाले में ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिश्लाधार के बनैला गांव निवासी केहर सिंह (36) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार केहर सिंह रविवार रात को गांव के साथ ही मुंडन संस्कार समारोह में काम करने के लिए गया था। समारोह में काम निपटाने के बाद वह रात को घर लौट रहा था।
सुबह उसे फिर समारोह में काम पर आना था। केहर सिंह जब सुबह समारोह में नहीं पहुंचा तो उसके घर पर संपर्क किया गया। इस पर पता चला कि वह घर पहुंचा ही नहीं था। उसके परिजनों ने सोचा था कि वह समारोह में ही होगा। इसके बाद तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान घर से कुछ दूरी पर ही उसका जूता मिला। साथ ही करीब 500 फीट गहरे नाले में उसका शव मिला। इसकी सूचना आनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल एएसआई मुन्नी लाल की अगुवाई में मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आनी सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।