{"_id":"5b6af4224f1c1b913e8b5db5","slug":"181533735970-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किलो चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ किलो चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की स्मार्ट पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान चरस की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। सहायक जिला न्यायवादी ध्रुव शौनक ने बताया कि मंगलवार देर रात ठियोग पुलिस के एएसआई कुलदीप शर्मा की अगुवाई में आठ किलो 143 ग्राम चरस के साथ तीन नेपाली मूल के लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस गुप्त सुचना के आधार में ठियोग बाजार और अन्य कई जगहों पर नाका लगाए बैठी थी। देर रात नेपाली मूल की एक महिला मन कुमारी, अजय कुमार और खड़क बहादुर बाजार में पैदल चल रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस जवानों को देखकर तीनों हड़बड़ा गए।
विज्ञापन
पुलिस जवानों ने तीनों की तलाशी ली। तलाशी लेने पर एक के बैग में 8 किलो 143 ग्राम चरस बरामद हुई। बुधवार को पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश ने तीनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।
विज्ञापन
डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल ने बताया कि पुलिस आए दिन नशे के साथ आरोपियों को पकड़ रही है। नशे के इस कारोबार से युवा पीढ़ि खोखली होती जा रही है। उन्होंने बताया कि छापे मारने की पुलिस की मुहिम को और तेज किया जाएगा।