{"_id":"5b69cec84f1c1b31388b534c","slug":"181533660872-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफनू -यांगपा सड़क से नीचे गिरी पिकअप, एक मौत अन्य दो अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काफनू -यांगपा सड़क से नीचे गिरी पिकअप, एक मौत अन्य दो अन्य घायल
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
काफनू-यांगपा सड़क पर सोमवार रात हुआ हादसा
घायलों का खनेरी अस्पताल में चल रहा है उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के काफनू-यांगपा संपर्क मार्ग में पिकअप गिरने से एक की मौत और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवकों को पीएचसी कटगांव में प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में पिकअप के दो टुकड़े हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात साढ़े आठ बजे के करीब काफनू से यांगपा की ओर जा रही पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 26-2496 अचानक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और भावा परियोजना के बांध स्थल पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने वाहन को गिरते देखा और तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और भावा परियोजना के कर्मचारियों ने तीनों घायलों को पीएचसी कटगांव में उपचार के लिए पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों को खनेरी अस्पताल में रेफर किया गया। खनेरी अस्पताल में कुलवंत (22) पुत्र मुकेश गांव उरनी किन्नौर की मौत हो गई। वहीं लकवीर पुत्र केदार राम (26) पुत्र गांव बारो किन्नौर और अजेंद्र (22) पुत्र शर्मा कुमार गांव उरनी किन्नौर का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक कुलवंत के शव का खनेरी में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
एसडीएम भावानगर घनश्याम दास ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रितों को 10 हजार और घायल युवकों को 5.5 हजार फौरी राहत राशि दी गई है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है और घायलों का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।