{"_id":"5aa91d464f1c1ba2238b51fb","slug":"171521032518-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रेत ले जाते धरे तीन वाहन, एक जेसीबी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रेत ले जाते धरे तीन वाहन, एक जेसीबी पकड़ी
Updated Wed, 14 Mar 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले में सतलुज नदी के किनारे अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत ढो रहे तीन वाहनों और एक जेसीबी को कब्जे में लिया। प्रशासन, पुलिस और वन विभाग अवैध खनन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बावजूद इसके खनन माफिया सक्रिय है।
किन्नौर जिले की सतलुज नदी पर बेरोकटोक नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन हो रहा है। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा, डीएफओ एंजल चौहान, डीएसपी मनोज कुमार, डीआई विक्रम सिंह, माइनिंग अधिकारी की टीम ने पोवारी में तीन वाहनों और एक जेसीबी को दबोचा। डीएसपी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे उन्हें अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही संयुक्त रूप कार्रवाई में तीनों वाहनों और एक जेसीबी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अवैध कार्य करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर पुलिस प्रशासन कड़ी नजर बनाए रखे हुए हैं। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अवैध खनन करने वाली निजी कंपनी के वाहनों को कब्जे में लेकर नोटिस जारी किया गया है। वे चिन्हित जगहों को छोड़कर अन्य स्थानों से किसी तरह का कोई खनन न करें, वरना उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा।