फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   धबास में आग से दो दुकान एक स्टोर जल कर राख

धबास में आग से दो दुकान एक स्टोर जल कर राख

Tue, 25 Jun 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
धबास बाजार में आग लगने से दो
विज्ञापन

दुकानें और एक स्टोर जलकर राख
लोगों ने रात के समय देखी आग दमकल दस्ते ने पाया काबू
शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है आग लगने का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। तहसील मुख्यालय चौपाल से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित धबास बाजार में सोमवार रात दो दुकानें एक स्टोर जलकर राख हो गया। इसमें करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सोमवार रात को लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर यह घटना घटी।
दुकान के मालिक करतार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सोमवार रात्रि दुकान से करीब तीन सौ मीटर दूर वे अपने घर में सोए थे। इसी दौरान चौपाल नेरवा मुख्य सड़क से गुजर रहे वाहन चालक ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। वे दौड़े-दौड़े दुकान पर पहुंचे तो देखा कि आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। उन्होंने आनन-फानन में आगजनी की सूचना पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों को दी। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दुकानों और स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान देखते ही देखते राख में तबदील हो गया था।
विज्ञापन

दुकान मालिक करतार सिंह और उनके पिता सुंदर सिंह ने बताया कि वे बीते लगभग 60 वर्षों से धबास में दुकानदारी करते आ रहे हैं, दुकानदारी उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन चंद क्षणों में उनकी लाखों रुपये की जमा पूंजी जलकर राख हो गई। वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही चौपाल निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ सुभाष चंद मंगलेट मौके पर पहुंच गए। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं डीएसपी संतोष शर्मा ने आगजनी का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed