{"_id":"5cf7f01cbdec22075b0c15fa","slug":"15597527273-rampur-hp-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पांगी सड़क (पुराना हिंदोस्तान तिब्बत मार्ग) पर मंगलवार शाम को पेश आए हादसे में एक और युवक की भी मौत हो गई है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5:45 पर एक बोलेरो कैंपर एचपी 63 बी 0347 के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। इनमें से एक घायल मोहित (20), पुत्र बेलू राम गांव पांगी, जिला किन्नौर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहित ने दम तोड़ दिया, वहीं हादसे में एक अन्य घायल निखिल, पुत्र रामचंद्र को रिकांगपिओ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद रिकांगपिओ पुलिस थाना के एएसआई जीत राम शर्मा की अगुवाई में पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला और रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, इसमें से एक की मौके पर ही तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वही एक अन्य घायल युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये और घायल के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।