फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किंगल-बड़ागांव मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, एक अन्य घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Thu, 06 Jun 2019 12:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाली किंगल - बड़ागांव सड़क पर मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक किंगल-बड़ागांव सड़क पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक कार एचपी 06 ए 5298 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। झिगथड़ी नामक स्थान पर चालक के नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक जय चंद, पुत्र स्व. प्यारे लाल गांव सपैला, डाकघर बड़ागांव, तहसील कुमारसैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र कुमार, पुत्र स्व. कृष्ण लाल, गांव करयाली (कठीण) डाकघर भरेड़ी, तहसील कुमारसैन जख्मी हो गया। घायल को कुमारसैन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुमारसैन से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल से मृतक और घायल को बाहर निकाला। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में डीएसपी अभिमन्यु वर्मा के अनुसार कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed