फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मझाटल नाला में टिप्पर गिरा, एक युवक गंभीर रुप से घायल

मझाटल नाला में टिपर गिरा, एक गंभीर घायल

Mon, 15 Apr 2019 10:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। शनिवार रात नेरवा से छह किलोमीटर दूर नेरवा-पांवटा मार्ग पर मझाटल नाला के समीप एक टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। वहीं टिपर चालक को भी हलकी चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात टिपर संख्या एचपी- 62 डी-4747 नेरवा से बनीपुल जा रहा था। इस दौरान यह मझाटल नाला के समीप अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गया।


टिपर में सवार सतीश कुमार (24) पुत्र अजय, गांव राणा क्यार डाकघर केदी, तहसील नेरवा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे नेरवा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। वहीं चालक दीपक कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी दवड्डा को मामूली चोटें आईं हैं। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed