फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कुपवी के धारचांदना रोड पर टिपर, गिरा, एक की मौत, चालक घायल

कुपवी के धारचांदना रोड पर टिपर, गिरा, एक की मौत, चालक घायल

Wed, 27 Mar 2019 09:50 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। तहसील कुपवी के तहत बुधवार को धार चांदना के सैंज में टिपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में टिपर का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार्र इंटों से भरा टिपर धारचांदना की ओर जा रहा था। बुधवार को दोपहर बाद सैंज गांव के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और टिपर खाई में गिर गया। हादसे के समय टिपर में चालक सहित दो लोग सवार थे। हादसे में राजपाल पुत्र बाबू राम (27) गांव खड़का तहसील शिलाई की मौके पर मौत हो गई। चालक विक्रम पुत्र कुंदन गांव नैन धार जिला सिरमौर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुपवी पुलिस थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज कर दिया गया है। डीएसपी संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed