{"_id":"5c8a750cbdec2214435fafde","slug":"155257789411-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में पांच घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों की टक्कर में पांच घायल, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर पटसारी में वीरवार सुबह एक बलेरो कैंपर और आल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर से आल्टो कार में बैठे तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बलेरो कैंपर में सवार दो व्यक्ति भी हादसे में घायल हुए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब दस बजे बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 10ए 9964 तथा आल्टो कार नंबर एचपी52ए 8188 में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर होने के बाद बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। टओल्टो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। ओल्टो कार में मंढोल निवासी सरदार रांगटा (46) पुत्र कुंजी राम, भगत सिंह(70) पुत्र दान दास, शारूल(15) पुत्र सरदार सवार थे। हादसे में तीनों को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। बोलेरो कैंपर में खशाधार गांव निवासी कैलाश (43) पुत्र भरती चंद, झारड़ी गांव निवासी विपिन (25) पुत्र धर्मपाल सवार थे। दोनों व्यक्तियों को हादसे में चोटें आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भरती करवाया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने घटना का पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन