{"_id":"5c8532e3bdec22142d5e3936","slug":"155223328112-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखो में दो मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दाखो में दो मंजिला मकान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखो गांव में दो मंजिला मकान राख
शनिवार देर रात घटी घटना में करीब 16 लाख का नुकसान
मकान लकड़ी का बना होने के कारण पलभर में हुआ राख
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की शुदारंग पंचायत के दाखो गांव में शनिवार देर रात दो मंजिला लकड़ी का मकान राख हो गया। इस आगजनी की घटना में सुखदेव पुत्र नरशा के आठ कमरे आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन मकान लकड़ी का बना होने के कारण पलभर में ही राख हो गया।
प्रभावित का घर सड़क से दूर होने के कारण अग्निशमन विभाग को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल और स्थानीय लोगों को आग पर काबू पाने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कल्पा पटवारी अमरजीत के अनुसार आग शनिवार रात्रि करीब 12 बजे लगी। नुकसान का आकलन करने पर करीब 16 लाख रुपये आंका गया। जिला प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर अग्नि पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की राशि प्रदान की।
रिकांगपिओ थाना के एएसआई जीतराम ने बताया कि सुखदेव अपने परिवार सहित दिसंबर से कल्पा गांव में रह रहे थे। वहीं दाखो में बने मकान में कोई नहीं रहता है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। वहीं इस संबंध में एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर के अनुसार प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर दस हजार राशि दी गई है।