फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तीन मामलों में पुलिस ने पकड़ी 414 ग्राम चरस और 6 ग्राम चिट्टा

तीन मामलों में पुलिस ने पकड़ी 414 ग्राम चरस और 6 ग्राम चिट्टा

Sat, 09 Mar 2019 10:14 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तीन अलग अलग मामलों में 414 ग्राम चरस और 6 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले रामपुर-ब्रौ पुल के पास शुक्रवार रात को पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक युवक पर शक हुआ। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) बरामद की गई। आरोपी की पहचान दिवान चंद शर्मा गांव बुईणी, तहसील निरमंड के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही शुक्रवार देर रात 11 बजकर 15 मिनट पर पुलिस रचोली जब गश्त पर थी, तो यहां शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक की छानबीन की। तलाशी के दौरान युवक से 64 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान नीरज गांव चूहाबाग, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब पुलिस तकलेच के करीब खनोटू में गश्त पर निकली थी, तो यहां पुलिस ने तलाशी के दौरान एक युवक से 350 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान राजेंद्र कुमार गांव शरन, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दो युवकों को चरस और एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इन तीनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी नशे के खिलाफ अपना सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed