फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहडू में पंखे से लटका एमसी कर्मी शव

नप रोहड़ू के कर्मचारी ने लगाया फंदा

Fri, 08 Feb 2019 11:35 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। वीरवार को सुबह सरकारी आवास में रह रहे नगर परिषद रोहड़ू के कर्मचारी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजू (52) पुत्र जिंदू निवासी सरकाघाट जिला मंडी के तौर पर हुई है। राजू रोहड़ू नगर परिषद कार्यालय में बतौर सहायक ड्राफ्ट्समैन पिछले पांच साल से कार्यरत था।

राजू रोहड़ू में एमसी के सरकारी आवास में अकेले रह रहा था। वीरवार को जब राजू को घर से फोन आया तो उसने नहीं उठाया। घर वालों ने पड़ोसियों को फोन किया। जिसके बाद पड़ोसियों ने राजू को कमरे में पंखे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उसके घरवालों और पुलिस को दी। नगर परिषद अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि राजू व्यवहार में काफी अच्छा था और इमानदारी से अपना कार्य भी करता था। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed