{"_id":"5bd738b0bdec2269ab3a0baa","slug":"151540831408-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बशड़ी में वैन दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बशड़ी में वैन दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बशड़ी में वाहन खाई में
गिरा, एक व्यक्ति की मौत
सोमवार सुबह रामपुर से चिड़गांव जा रहे थे तीन लोग
वैन में सवार अन्य दो लोग सुरक्षित, मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। नरैण पंचायत के बशड़ी गांव में सोमवार सुबह वैन खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तीन लोग वैन नंबर एचपी 10 बी 2771 में सवार होकर रामपुर से चिड़गांव (रोहड़ू) की ओर जा रहे थे। नरैण पंचायत के बशड़ी गांव के पास सुबह करीब 6:30 बजे चालक के अचानक नियंत्रण खोने से वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में दिनेश (32), पुत्र करम दास, गांव पेजा चिड़गांव, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना संदीरा, पत्नी संजीव कुमार गांव बशड़ी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से मृतक को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि वैन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि वैन में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित हैं।