{"_id":"5b48c7614f1c1b41748b45f5","slug":"151531496289-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौडिया के समीप बुलेरो कैंपर गिरी एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौडिया के समीप बुलेरो कैंपर गिरी एक की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में चालक की मौके पर मौत
नेरवा। वीरवार रात ग्राम पंचायत पौड़िया के तहत थियारा गांव में एक बुलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता शुक्रवार सुबह के समय चला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक वीरवार रात के समय बुलेरो कैंपर लेकर थियारा की तरफ जा रहा था। इस दौरान थियारा के समीप तंग मार्ग में वाहन करीब सौ मीटर ढांक में गिर गया। दुर्घटना में चालक नरेंद्र पुत्र स्वर्गीय संत राम गांव थियारा, डाकघर पौड़िया, तहसील नेरवा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता सुबह उस समय चला जब थरोच से नेरवा जा रही बस की सवारियों ने थियारा ढांक में दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। लोगों ने दुर्घटना की सूचना नेरवा पुलिस को दी। पुलिस ने चालक के शव को नेरवा अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम चौपाल मुकेश रिपासवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए गए हैं। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। हादसे के कारण प्राथमिक जांच में चालक की तेज रफ्तार माना जा रहा है।