फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अणु में मिला लापता महिला का शव

अणु में मिला लापता महिला का शव

Sat, 30 Jun 2018 09:11 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी-लूहरी मार्ग पर छाउंटी और करशा के बीच एक दर्दनाक हादसे में लापता दंपती में से महिला का शव सुन्नी के अणु में मिला। हालांकि उसके पति का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। हादसे के करीब 25 दिन बाद घटनास्थल से 35 किलोमीटर दूर सुन्नी के समीप अणु में एक क्षत विक्षित शव को बरामद किया। इसके बाद आनी पुलिस ने लापता महिला के परिजनों को सूचित किया।

डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने मामले की पुष्टि की। कहा कि महिला के परिजनों ने उसके टूटे दांतों से उसकी पहचान की और उस पर अपना दावा जताया। सुन्नी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया। गौरतलब है कि चार जून को एनएच-305 पर छाउंटी के पास एक कार सतलुज में गिर गई थी। कार में कुमारसैन का दंपती सवार था। इसके बाद दोनों को तलाश करने के लिए करीब पांच दिन तक तलाशी अभियान चला था। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed