{"_id":"5b5354574f1c1b49748b61bc","slug":"141532187735-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा के दयांडली नाले में गिर पर बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेरवा के दयांडली नाले में गिर पर बालक की मौत
Updated Sat, 21 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
नाले पर बनी पुलिया से गिरा बालक, मौत
नेरवा। शनिवार को नेरवा स्थित दयांडली नाला पर बनी पुलिया से गिर कर एक नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
जानकारी के अनुसार बालक नेरवा में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। शनिवार को झारखंड के एतो बेग का रहने वाला नौ वर्षीय बालक अरुण दयांडली नाले में बनी प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों के समीप पुलिया पार कर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। पत्थर से सिर टकराने के कारण अरुण को गंभीर चोटें लगीं। घायल हालात में परिजन उसे नेरवा अस्पताल लेकर गए। नेरवा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। बालक की शिमला पहुंचने से पहले रास्ते में चौपाल के समीप मौत हो गई। सिविल अस्पताल चौपाल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। प्रशासन की तरफ से एसडीएम चौपाल मुकेश रिपासवाल ने मृतक बच्चे के परिजनों को बीस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।