फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सतलुज किनारे गिरी बाइक, दो की मौत

सतलुज किनारे गिरी बाइक, दो की मौत

Sat, 30 Jun 2018 09:06 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
सतलुज किनारे गिरी बाइक, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर/कुमारसैन। रामपुर थाना के बिथल के तहत केपूू में बाइक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सड़क से करीब 300 फीट नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरी। इसमें प्रताप (22) पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव केपू किरटी, कुमारसैन और मनोज (26) पुत्र जीत राम निवासी गांव जगूणी, डंसा, रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों युवक तीन दिन पहले से लापता थे, जिसकी परिजनों ने रामपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों युवकों के शवों को कुमारसैन अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एचएचओ रामपुर रविंद्र कुमार नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि केपू में सतलुज के किनारे दो युवकों के शव पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि हादसा तीन दिन पहले हुआ था। ऐसे में तीन दिन से पड़े शवों की हालत दयनीय हो गई थी, जिनको पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। इसके बाद उनकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। दोनों युवकों की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवकों के मौत का कारण हादसा बताया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed