{"_id":"5a65f2c94f1c1b410b8b4790","slug":"141516630729-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से पकड़ी भुक्की, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक से पकड़ी भुक्की, गिरफ्तार
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा। नेरवा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान ट्रक चालक से 215 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) पकड़ा। पुलिस ने मामले दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक नेरवा पुलिस के हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, कांस्टेबल अजय नेगी, बुद्धि सिंह, होमगार्ड रोशन लाल व देवेंद्र ने रविवार को फेडिज पल में नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी।
ट्रक एचआर 45 बी 4523 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान चालक से 215 ग्राम भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने भुक्की रखने के जुर्म में ट्रक चालक सतीश कुमार, निवासी गांव संधीर, डाकघर नीलोखेड़ी, जिला करनाल, हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की।