फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दूसरे दिन भी नहीं लगा सतलुज में कूदी छात्रा का सुराग

दूसरे दिन भी नहीं लगा सतलुज में कूदी छात्रा का सुराग

Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गोताखोरों ने पूरा दिन चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन

नदी किनारे युवती के परिजन बैठे रहे आस लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर (शिमला)। रामपुर के साथ लगते वजीर बावड़ी पुल से सतलुज में कूदी पीजी कॉलेज रामपुर की छात्रा का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि प्रशासन ने छात्रा को तलाशने के लिए सुंदरनगर से गोताखोर बुलाए थे। शुक्रवार सुबह से शाम तक सर्च ऑपरेशन चला लेकिन गोताखोरों को छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान छात्रा की परिजन और रिश्तेदार भी सतलुज नदी के किनारे सुबह से लेकर शाम तक छात्रा की तलाश करते रहे और उन्हें निराश ही लौटना पड़ा।

रामपुर थाना पुलिस ने सतलुज के किनारे पुलिस जवानों को तैनात कर दिया है ताकि पानी घटने पर छात्रा का पता लगाया जा सके। वीरवार दोपहर 12 बजे रामपुर कॉलेज की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी थी। इस दौरान आनी के परसराम चौहान वहां से गुजर रहे थे और उसने छात्रा को सतलुज में कूदते देखा था। इसके बाद इसकी सूचना रामपुर पुलिस को दी। देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में छात्रा बह गई थी। रामपुर थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए सुंदरनगर से गोताखोरों को बुलाया था, लेकिन दो दिन सर्च करने के बाद भी सतलुज में छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस सतलुज नदी में डूबी छात्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed