{"_id":"5b2a58ba4f1c1bf66e8b923b","slug":"131529501882-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशि के दुरुपयोग पर पंचायत प्रधान, सचिव पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी राशि के दुरुपयोग पर पंचायत प्रधान, सचिव पर मामला दर्ज
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड के तहत बीडीओ ने तकलेच पंचायत की प्रधान और सचिव के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। दोनों पर विकास कार्यों में सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तकलेच पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद बीडीओ कार्यालय रामपुर की ओर से गठित टीम ने पंचायत क्षेत्र में जाकर कार्यों का जायजा लिया और इसकी रिपोर्ट एसडीएम रामपुर को सौंपी। इसमें विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद एसडीएम की ओर से की गई कमेटी की जांच में भी पंचायत के विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया था। इसके बाद खंड विकास अधिकारी प्रताप चौहान ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर पुलिस ने पंचायत प्रधान और सचिव पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच एएसआई राम सिंह कर रहे हैं। उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि एसडीएम की जांच के बाद बीडीओ रामपुर ने पुलिस में पंचायत प्रधान और सचिव पर मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।