{"_id":"5b1d205b4f1c1bf67a8b475a","slug":"131528635483-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनन में कार गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुनन में कार गिरी, चालक की मौत
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ननखड़ी के पुनन में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात कार (संख्या एचपी 06 ए 9512) खमाड़ी से शाकला की ओर जा रही थी। इसके चलते कार पुनन के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में चालक विनोद कुमार (40) पुत्र गिरजा नंद, निवासी शाकला तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी ननखड़ी पुलिस को स्थानीय निवासी तारा चंद ने दी। तारा चंद ने कहा कि जब वह शनिवार को अपने घर की ओर जा रहा था तो विनोद कुमार को घर जाते समय देखा था। लेकिन पुनन सड़क पर वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की।