फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दोनों छात्राओं की एकसाथ आत्महत्या पर सवाल

दोनों छात्राओं की एकसाथ आत्महत्या पर सवाल

Sun, 04 Mar 2018 09:53 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

ब्रौ पुल के पास रविवार सुबह दो छात्राओं द्वारा एकसाथ आत्महत्या मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोहतीसेर गांव से निकली दो नाबालिग के परिजनों को क्या मालूम था कि उनकी बेटियां मेेले के बाद अब कभी घर नहीं लौटेंगी। इस घटना के बाद गांव पूरी तरह से शोक में डूब गया है और परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को ऐसी कौन सी परेशानी या मजबूरी थी कि उन्हें नदी में कूदकर जान देनी पड़ी। हर किसी के जेहन में यही सवाल उठ रहा है। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा कदम उठाने से हर कोई हैरान है। इस सवाल ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
रविवार सुबह करीब 10 बजे रुचि, पुत्री प्रकाश और संदीपिका, पुत्री रोशन लाल कोहतीसेर गांव से मेले के लिए रामपुर निकली थी। रुचि से छोटा एक भाई व एक बहन है। संदीपिका की भी दो बहने हैं। रामपुर बाजार आने के बजाय ये लड़कियां ब्रौ की ओर निकल गई। जगातखाना से करीब एक किलोमीटर दूर ब्रौ पुल के पास सुबह करीब 11:45 बजे दोनों नाबालिग सतलुज नदी के किनारे पहुंची और नदी में कूद गई। दोनों एक ही स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के पैरों तले जमीन खिसक गई और दोनों घरों में चीख पुकार शुरू हो गई। सवाल उठ रहा है कि उन पर कोई पारिवारिक दबाव था या फिर कोई स्कूली मतभेद। इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस ने दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से गहन पूछताछ करने में जुटी हुई है। उधर, डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि पुलिस इस घटना की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों और संबंधियों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


एक ही छात्रा का हो सका पोस्टमार्टम
एक छात्रा का शव ब्रौ में सतलुज नदी के किनारे से निकाला। ब्रौ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया। दूसरी छात्रा का शव नदी के पार रामपुर की ओर निकाला गया, जिसे रामपुर पुलिस ने खनेरी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने के लिए सोमवार की तारीख दे दी। ऐसे में उसका पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed