फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छत से गिरा पूर्व सैनिक, मौत

छत से गिरा पूर्व सैनिक, मौत

Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
छत से गिरा पूर्व सैनिक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
निचार खंड के यूला पंचायत के यूला गांव में एक पूर्व सैनिक की अचानक छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के अनुसार संज्ञा राम नेगी (62) निवासी गांव यूला, तहसील निचार, जिला किन्नौर रविवार देर रात को करीब 10 बजे किसी से मिलने के बाद वापस घर आ रहे थे। इस दौरान घर की छत से पैर फिसल कर गिर गए।

परिजनों ने बुजुर्ग को स्थानीय लोगों की मदद से छोलतू अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छोलतू अस्पताल प्रशासन ने पुलिस थाना टापरी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस थाना टापरी से थाना प्रभारी श्याम तोमर, हवलदार सरजू राम, आरक्षी रामकृष्ण नेगी और आरक्षी ललित की टीम अस्पताल पहुंची। यहां पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को पीएचसी उरनी पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी किन्नौर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पैर फिसलने से मौत मानी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed