फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पहले पति खोया, अब एकमात्र सहारा बेटा भी नहीं रहा

पहले पति खोया, अब एकमात्र सहारा बेटा भी नहीं रहा

Sat, 27 Jan 2018 09:39 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। नौ माह पहले दुर्घटना में पति खोया और अब शुक्रवार की शाम सगरोठी में हुए कार हादसे में पिंकी का इकलौता बेटा छिन गया। नौ माह पूर्व गुम्मा बस हादसे में 19 अप्रैल को पिंकी के पति सोहन सिंह, पुत्री शकुंतला व नातिन दिव्या की मौत हो गई थी। अब हादसे ने पिंकी के मन में खौफ पैदा कर दिया था। वह जब भी हादसे के बारे में सुनती थी तो बेसुध हो जाती थी। पिंकी का बेटा बवेश उसका एक मात्र सहारा बचा था। बवेश निजी गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन

हादसे से खौफजदा पिंकी अपने बेटे को चालक का कार्य छोड़ देने को कहती रहती। लेकिन वह अपनी मां की बात को नहीं मान रहा था। पिंकी कभी भी बेटे के घर पहुंचने तक भोजन नहीं खाती थी। पिंकी इतनी बेसुध हो गई कि कार हादसे को सच नहीं मान रही है। उसको अभी विश्वास नहीं हो रहा कि उसका बेटी अब दुनिया में नहीं है। घर में रिश्तेदारों व गांव के लोगों को देखकर पिंकी बार-बार पूछ रही कि उसका बेटा बवेश कब लौट रहा है। बेसुध माता को देखकर घर में पहुंच रहे हर व्यक्ति की आंखें नम हो रही हैं। युवा का अंतिम संस्कार शनिवार को उसके गांव में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed