फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मां का इंतजार करती रह गईं नन्ही अनुष्का, एंजल

मां का इंतजार करती रह गईं नन्ही अनुष्का, एंजल

Sat, 27 Jan 2018 09:38 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल की दलाश पंचायत के गोहाण गांव में जंगल की आग से झुलसी गीता देवी (33) की शनिवार सुबह करीब सात बजे पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। गीता देवी अपने पीछे दो बेटियां एंजल (7) और अनुष्का (5) को छोड़ गई है। दोनों बेटियां मां के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

छोटी बेटी अनुष्का कह रही है कि उसकी मम्मी शिमला घूमने गई है और उसे खिलौने लेकर आएगी। उस बेचारी को क्या पता कि जिस मां का वह बेसब्री से इंतजार कर रही है, वह अब कभी भी वापस नहीं आ सकेगी। गीता अपने मायके गोहाण गांव में अपने माता-पिता से मिलने गई थी। अभागी गीता जो बेचारी अपने माता-पिता से सुख-दुख सांझा करने आई थी उसके क्या मालूम था कि जंगल की आग उसे हमेशा के लिए सबसे दूर ले जाएगी। दलाश क्षेत्र में आग में झुलसने से मौत का यह पहला मामला है। गौर रहे कि जंगल की आग से घर को बचाते समय गीता बुरी तरह से झुलस गई थी। इसके बाद उसे शिमला और वहां से चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां पर उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed