फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पटाड़ा में छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस

पटाड़ा में छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 11 May 2018 07:34 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल ठियोग के साथ लगते देहा के पटाड़ा गांव में नेपाली मूल का 15 वर्ष का छात्र दो मई से लापता है। उसके परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के गांव में उसे ढूंढा। कहीं पर पता न चलने के बाद पुलिस में शिकायत की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का रुद्र कार्तिक सरकारी स्कूल में पढ़ता है। पिछले कई दिनों से घर से स्कूल तो जाता था पर वहां नहीं पहुंचता था। अध्यापक ने उसके पिता को इस बारे में सूचित किया। पिता ने जब उसे स्कूल जाने के लिए कहा तो वह सुबह ही घर से भाग गया। छात्र का हुलियां रंग गेहुंआ, हिंदी, नेपाली और पहाड़ी भाषा जानता है। डीएसपी रामलाल बंसल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि शुक्रवार को इस बारे में मामला दर्ज किया गया है। छात्र की तलाश के लिए आसपास के थानों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed