फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

ठियोग पुलिस ने राजस्थान से दबोचा ठगी करने वाला शातिर

Fri, 25 Sep 2020 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सोशल मीडिया फेसबुक पर वाहन बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर युवक को ठियोग पुलिस ने धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले युवक को राजस्थान से दबोचा है।
विज्ञापन

डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हेतराम मेहता, गांव धाली डाकघर पराला, तहसील ठियोग जिला शिमला के बयान पर ठियोग थाने में मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक हेतराम ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी के बारे में फेसबुक पर पोस्ट देखी थी, जिसमें मोबाइल नंबर भी दिया गया था। जब इस मोबाइल नंबर पर वाहन को खरीदने के लिए बात की गई तो शातिर ने अपना नाम अमित और खुद को आर्मी अधिकारी होने का दावा किया और कहा कि उसे यह गाड़ी बेचनी है। उन्होंने बताया कि हेतराम ने वाहन खरीदने के लिए इसके खाते में करीब एक लाख 20 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में डाले थे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को सूर्यनगर, तहसील व जिला अलवर, राजस्थान के पास काबू किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आईपीसी की धारा 420, 67 आईटी एक्ट के तहत मामला साबित होने पर आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अलवर राजस्थान से पुलिस की टीम ने ठियोग लाया है, जहां पर आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और इनका कितना लंबा नेटवर्क है, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed