{"_id":"5ed2771c8ebc3e908a7184b3","slug":"crime-rampur-hp-news-sml334309271","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांबा चोरी कर ले जा रहे दो नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांबा चोरी कर ले जा रहे दो नेपाली गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ थाने में दो नेपालियों पर तांबे के तार चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को सीजेएम किन्नौर न्यायालय में पेश करने के बाद दो जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति पीठ पर सीमेंट बैगों में कुछ संदिग्ध सामान भरकर कहीं ले जा रहे हैं। इस पर प्रभारी पुलिस थाना रिकांगपिओ टीम के साथ शुदारंग पहुंचे तो पंचायत भवन के पास उन्हें दो नेपाली युवक बैगों में सामान भरकर ले जाते हुए मिले, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सुनील कुमार पुत्र धन बहादुर नेपाली और लाल बहादुर पुत्र हरका बहादुर नेपाली बताए। जब बैगों की तलाशी ली गई तो इनमें से 4 किलो 604 ग्राम तांबे के तार बरामद हुए। पूछताछ करने पर दोनों नेपाली इस तांबे के तार के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। छानबीन में पाया गया कि ये तांबे की तार इन्होंने कहीं से चुराए थे। वे इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना रिकांगपिओ में धारा 379, 34 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को सीजेएम किन्नौर स्थित रिकांगपिओ के न्यायालय में पेश किया गया। यहां से दोनों आरोपियों को दो जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर एसआर राणा ने की है।