{"_id":"5ec156608ebc3e9066316922","slug":"crime-rampur-hp-news-sml333187344","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन में पूह निवासी पास बनवाकर पहुंचा रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन में पूह निवासी पास बनवाकर पहुंचा रामपुर
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। सोलन जिले से छह मई को किन्नौर जिले की पूह पंचायत में पहुंचे एक व्यक्ति ने होम क्वारंटीन का उल्लंघन करके ई पास बनवा लिया और रामपुर पहुंच गया। पूह पंचायत के उपप्रधान सुशील साना ने बताया कि पूह पंचायत का निवासी पनामा छेरिंग नेगी छह मई को सोलन से अपने घर पहुंचा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पंचायत ने पनामा छेरिंग को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन पर रखा था, लेकिन वह 15 मई को ई पास बनवाकर रामपुर पहुंच गया।
उधर, एडीएम पूह अश्वनी कुमार ने बताया कि आईपीसी धारा 188, 270 और 271 के तहत मामला दर्ज करके उसे आईपीएच विभाग के विश्रामगृह में रखा गया है। परिवार के चार सदस्यों को भी होम क्वारंटीन पर रखा गया है।