फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

कर्फ्यू में ठेकेदार ने फिर शुरू कराया इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य

Tue, 14 Apr 2020 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन किया गया है, लेकिन सरकार के सख्त निर्देशों की क्षेत्र में लोनिवि का ठेकेदार धज्जियां उड़ा रहा है। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज कोटला के भवन का निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। बिहार, झारखंड व यूपी के दर्जनों मजदूर निर्माण कार्य में लगे हैं। मंगलवार को सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और निर्माण कार्य बंद करवा दिया।
विज्ञापन

आपको बता दें कि कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य में ठेकेदार ने बिहार, झारखंड और यूपी के करीब चार दर्जन मजदूरों को कार्य में लगा रखा है। लॉकडाउन के बीच ठेकदार ने दूसरी बार सरकार के नियमों की अनदेखी करने की कोशिश की है। बावजूद इसके ठेकेदार के रसूख के कारण प्रशासन और विभाग नियमों की अवहेलना पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। देश और प्रदेश भर में सभी कार्य बंद कर लोगों को घरों के भीतर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके कुछ लोग कोरोना जैसी महामारी की परवाह किए बगैर सभी की जान जोखिम में डालने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं। बहुमंजिला भवन में पिल्लर भरवाए जा रहे हैं और भवन का कार्य बिना किसी इंजीनियर या विभाग के तकनीकी स्टाफ की निगरानी में किया जा रहा था, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोटला में भवन सहित कई अन्य निर्माण कार्य करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
लॉकडाउन के दौरान पहले भी ठेकदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार्य शुरू किया था और मंगलवार को फिर से कानून को तोड़ा गया। ऐसे में ठेकेदार के खिलाफ सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न होना भी सवाल उठा रहा है। इस बीच, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन एसके सोबती ने कहा कि लॉकडाउन के चलते कार्य करने की मंजूरी नहीं है। निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से बंद करवा दिया गया है। उधर, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि उन्होंने स्वयं कार्य को बंद करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed