{"_id":"5e344f028ebc3e4b612e68ba","slug":"crime-rampur-hp-news-sml322809834","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर उड़ा लिए 83 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर उड़ा लिए 83 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एटीएम कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर शातिरों ने व्यक्ति के खाते से 83 हजार उड़ा लिए। किन्नौर के दूनी निवासी को शातिरों ने कॉल की और कहा कि एटीएम कार्ड अपडेट करना है। कार्ड का सीवीसी नंबर बताओ। दूनी ने भी बिना सोचे समझे नंबर बता दिया। इसके तुरंत बाद खाते से एक बार 58 और दूसरी बार 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत उपभोक्ता ने तुरंत संबंधित बैंक से की। बैंक प्रबंधन ने बिना देरी किए बैंक डिटेल की जांच की और उसके पैसे वापस दिलाने में सफलता पाई। किन्नौर में एक महीने के भीतर ही साइबर क्राइम के करीब आधा दर्जन मामले सामने आए हैं। ठगी के शिकार लोगों को शातिरों ने हजारों का चूना लगा दिया। शातिर फेसबुक अकाउंट हैक कर फेसबुक मेसेंजर से या फेसबुक प्रोफाइल से फोटो डाउनलोड कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। रिकांगपिओ के समीप दुकानदार कौल राम भंडारी का पुराना फेसबुक अकाउंट हैक कर शातिर ने मेसेज कर कहा कि वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में है। पैसों की सख्त जरूरत है। उसके दोस्त हेतराम ने भी बिना जांच पड़ताल किए बगैर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे जमा करने के कुछ घंटे बाद भंडारी को फोन किया और उसके अपने साथ हुई ठगी का पता चला। दुकानदार ने इसकी शिकायत 26 जनवरी को रिकांगपिओ थाना में दज करवाई। इसी तरह उसका एक अन्य दोस्त भी 25 हजार रुपये की ठगी का शिकार हुआ। ऐसा ही एक मामला पूह पंचायत के गोलू के साथ भी हुआ। उसका अकाउंट हैक कर शातिरों ने एक बार 10 हजार और दूसरी बार 15 हजार रुपये ऐंठे। डीएसपी हेडक्वार्टर विपन कुमार ने लोगों से अपील है कि इस तरह के मेसेज और कॉल पर ध्यान न दें। अपने बैंक खाते की डिटेल किसी से साझा न करें।
विज्ञापन