फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी नाबालिग, फूफा गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू अस्पताल के शौचालय के बाहर मिले नवजात बच्ची के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। शौचालय में जिसने बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने उसे ढूंढ लिया है। यह नाबालिग बताई जा रही है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नाबालिग के साथ उसके सगे फूफा ने दुष्कर्म किया था। इससे वो गर्भवती हो गई। नाबालिग के बयान पर पुलिस ने फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाया। फुटेज में घटना वाली रात उक्त नाबालिग बार-बार अंदर और बाहर जाती दिख रही थी। इससे साफ हो गया था कि इसी ने बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि उसके फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ये बात उसने किसी को नहीं बताई थी। घटना वाले दिन छाती में दर्द बताकर वो परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची थी।
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग के बयान के बाद फूफा को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह अस्पताल के शौचालय की खिड़की बाहर सफाई कर्मियों ने नवजात बच्ची का शव देखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया था। पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसी दौरान मामले की खुलासा हुआ है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि नाबालिग के बयान पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले को लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed