{"_id":"668d28791d6487d8c206159f","slug":"crime-news-theog-shimla-rampur-bushahr-person-died-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-118533-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जैस पंचायत में शराब के नशे में मारा थप्पड़, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जैस पंचायत में शराब के नशे में मारा थप्पड़, हुई मौत
विज्ञापन
पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाली जैस पंचायत के चमेच गांव में दो लोगों में शराब पीकर कहासुनी हुई और दोनों में मारपीट शुरू हुई। मामले में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को थप्पड़ मारा और वह साथ लगती झाड़ियों में गिर गया। अगली सुबह जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना ठियोग में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला छह जुलाई ठियोग के साथ लगती जैस पंचायत के चमेच गांव का है। पुलिस को दिए गए बयान में गांव कोटी के श्याम सिंह ने बताया कि गांव के आत्मा राम, मोहन लाल और उमेश एकसाथ शराब पी रहे थे। इतने में गांव का एक अन्य व्यक्ति नरेश पहुंचा और सभी मिलकर शराब पीने लगे। शराब पीते-पीते नरेश और उमेश में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद उमेश ने नरेश के गाल पर थप्पड़ मार दिया और साथ ही धक्का भी दे दिया। नरेश झाड़ियों में जा गिरा और बेहोश हो गया। उसके बाद आत्मा राम की पत्नी ने नरेश के जीजा को फोन किया और वे लोग नरेश को घर ले गए। परिजनों ने सोचा कि नशा अधिक है, इस कारण नरेश बेसुध है। अगली सुबह वे उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बताते चलें कि उमेश आत्मा राम के घर पर मेहमानी में आया हुआ था। हालांकि, पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।